मथुरा, जनवरी 7 -- घातक विषैले एवं मानवभक्षी जानवरों व सर्पों को रेस्क्यू कर सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग के पास कोई स्थायी स्थान नहीं है। वन विभाग की टीमें आए दिन अजगर, कोबरा, भेड़िया सहित अन्य जानवरों को रेस्क्यू कर सुनसान अथवा आबादी वाले क्षेत्रों में छोड़ देती हैं, जिससे कभी भी आमजन को भारी नुकसान हो सकता है। हाल ही में राजमार्ग स्थित एसपीएस इंटरनेशनल एकेडमी के पास झाड़ियों में करीब 15 फीट लंबा अजगर देखा गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के आने से पहले ही अजगर झाड़ियों में छिप गया। मौके पर मौजूद महिला ओमवती ने बताया कि अजगर दो-तीन दिनों से बार-बार सड़क पर निकल रहा है, इसकी जानकारी कई बार वन विभाग को दी गई, लेकिन केवल औपचारिकता कर टीम लौट जाती है। मंगलवार की सायं नंदगांव रोड स्थित रेलवे लाइन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.