जगह जगह गिरे पेड़, उड़ गए छप्पर, बिजली व्यवस्था हुई तार-तार
गंगापार, जून 10 -- मंगलवार की देर रात अचानक आए चक्रवाती तूफान ने घूरपुर क्षेत्र में जमकर आफत मचाया। तेज तूफान के बीच जगह-जगह दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए तो ग्रामीणों के छप्पर और टीन शेड उड़कर काफी दूर जाकर गिरेआदि उड़ गए। साथ ही तूफान ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था मंगलवार की रात से पटरी से उतर गई जो बुधवार तक बहाल नहीं हो सकी। दिन भर आग बरसाती सूरज की तपिश, शरीर को बेधती लू और गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। रात में थोड़ी राहत मिली। देर रात मौसम ने करवट ली तो लगा भरपूर बरसात होगी लेकिन तेज़ हवाओं के साथ आए चक्रवाती तूफान ने ऐसी तबाही मचाई की लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बीकर मनकवार, इरादतगंज, आदि गांवों में कई पेड़ धराशाई हो गए। साथ ही कई अन्य गांवों में भी दर्जनों पेड़ गिरे। जगह-जगह पेड़ गिरने और बिजली के खंभे टेढ़े होंने से मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.