गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था इधर बीच काफी चरमरा गयी है। सड़कों पर जगह जगह कचरे का ढेर लगे होने से राहगीरों को आये दिन दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। इनकी नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी से शहरवासियों को निजात नहीं मिल पा रही है। लोगों ने इस ओर नगर पालिका विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इससे निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...