बागपत, मई 1 -- बागपत। जिले के छह ब्लाकों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए दमकल विभाग चार गाड़ियों के सहारे हैं। ऐसे में आगजनी की घटना पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को समय लग रहा है। पिछले 15 दिनों की बात की जाए, तो फायर विभाग के रिकार्ड के अनुसार आगजनी की 20 से अधिक घटनाएं हो चुकी है। वहीं, कैसी ऐसी घटनाएं भी है, जिनकी फायर ब्रिगेड को सूचना ही नहीं दी गई। इन आगजनी की घटनाओं में 500 बीघा गेहूं की फसल आग में स्वाह हो चुकी है। इसके अलावा दो फैक्ट्रियों, कई मकानों और दुकानों के साथ ही वन्य क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। जनपद में आगजनी की घटनाएं होने के बाद उसे बुझाने के लिए यूं तो तीन अग्निशमन खेकड़ा, बागपत और बड़ौत में है। तीनों ही तहसील क्षेत्रों में किसानों ने गेहूं और गन्ने की की फसल उगाई हुई है। प्रतिवर्ष गेहूं कटाई के समय जिल...