पीलीभीत, मार्च 11 -- बीसलपुर। तीन युवकों ने जगह खाली करने की धमकी देते हुये युवक को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका उचसिया निवासी ओमकार पुत्र शिवदयाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह सुबह छह बजे अपने जानवरों को बांधने जा रहा था। तभी गांव के ही मोहन लाल पुत्र पतिराखन लाल व रोहित पुत्र मोहन लाल व रविन्द्र सिंह पुत्र जोगराज आ गए और गंदी गंदी गालियां देने लगे। जब उसने गालियों का विरोध किया तभी उक्त लोगों ने लाठी डंडों से मारा पीटा। धमकी दी साले जगह खाली कर दे नहीं तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.