मेरठ, जुलाई 22 -- प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मेरठ दौरे के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसकी चर्चा दोपहर बाद से सोशल मीडिया पर तेज हो गई। निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय (सरधना के सलावा) के निरीक्षण के दौरान मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय का राज्यपाल के काफिले के पीछे दौड़ते एक वीडियो वायरल हो रहा है। ​मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेरठ के सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची थीं। इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से चाक-चौबंद तैयारियां की गई थीं। ​निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सलावा स्थित हेल्थ सेंटर के बाहर डीएम डा. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय और अन्य कई वरिष्ठ अधिकारी राज्यपाल के स्वागत के लिए पहले से मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अचानक बदला राज्यपाल का क...