सीवान, अप्रैल 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में जगह के अभाव में ब्लड बैंक में कंपोनेंट मशीन को स्थापित करने में देरी हो सकती है। जबतक कंपोनेंट मशीन का संचालन शुरू नहीं हो जाता तबतक प्लेटलेट्स, पीआरबीसी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बताया गया कि मुख्य रूप से डेंगू मरीजों को लिए प्लेटलेट्स व थैलीसिमिया मरीजों के लिए पीआरबीसी की जरूरत होती है। मौजूदा समय में हालात है कि डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए बाहर जाना पड़ता है जबकि थैलीसिमिया मरीजों को पीआरबीसी की जगह होल ब्लड दिया जाता है। यदि कंपोनेंट मशीन का संचालन शुरू हो जाता है तो मरीजों को आसानी से जरूरत के हिसाब से प्लेटलेट्स, पीआरबीसी व होल ब्लड उपलब्ध कराना आसान हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष पटना से आए एक पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का दौरा किया था। इन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.