कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। अहिरवां स्थित जगरानी मिश्रा मेमोरियल वृद्धाश्रम में राधा-कृष्ण मंदिर की स्थापना की गई, जिसके उपलक्ष्य में भंडारा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष भावना मिश्रा, उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा, सुधा मिश्रा, ऊषा नेगी, रोहित, प्रदीप टंडन, सुरेंद्र गुप्ता, ज्योति, नम्रता, आरती और मुदिता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...