लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- जय मां वैष्णो बाला जी समिति के तत्वावधान में 28 मार्च को आयोजित होने वाले 21वें विशाल दुर्गा जागरण के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश से ज्वाला मां की अखंड पावन ज्योति कस्बा जंगबहादुरगंज लाई गई। समिति अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में रामहेत गुप्ता, विपिन गुप्ता, कोमल गुप्ता व कमल सिंह सहित अन्य सदस्य हिमाचल प्रदेश से पावन ज्योति लेकर पहुंचे। जनपद सीमा पर स्थित टेढ़ी पुलिया पर समिति के पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुन पर माता रानी के जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ज्योति को कस्बे के सरकारी हाट बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भक्तों के दर्शनार्थ स्थापित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...