बेगुसराय, मार्च 25 -- बीहट। वासंतिक नवरात्र को लेकर बुधवार को माता कालरात्रि की आराधना के उपरांत रात में जगरणा संपन्न हुआ। मंगलवार की रात विल्ब निमंत्रण दिया गया। माता शीतला धाम के अभिषेक कुमार, निशांत कुमार तथा हर्ष राज ने बताया कि गुरूवार की रात माता के पट खोल दिये जायेंगे।गुरूवार को लोग अष्टमी का व्रत रखेंगे। शुक्रवार को नवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा तथा रामनवमी होगा। 27 से 30 मार्च तक चार दिवसीय माता शीतला महोत्सव का आयोजन होगा। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...