उरई, अप्रैल 2 -- माधौगढ़। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडल रामपुरा अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर के लिए बड़ी सौगात मिली है। गांव में 65 लाख रुपये से सामुदायिक केंद्र निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विकास कार्य की स्वीकृति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण एवं क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक केंद्र के निर्माण से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, यह केंद्र ग्रामवासियों के लिए विभिन्न योजनाओं और बैठकों का भी मुख्य स्थल बनेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि यह निर्माण कार्य शीघ...