उरई, जून 9 -- माधौगढ़। संवाददाता ग्राम पंचायत जगम्मनपुर के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान ने आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना और नमामि गंगे परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रुपये लिए, लेकिन लाभ नहीं दिलाया।ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, रानू, विनीता, आशा, मंगला, केश कुंवर, मालती, ममता, चिरौंजी, जेठी, गिरधारी, काशीराम समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रज्ञा दीप गौतम ने पद का दुरुपयोग कर आवासीय पट्टा व पीएम आवास दिलाने के नाम पर उनसे धनराशि वसूली। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल रहा रुपये लेने के बावजूद पात्र लोगों को न पट्टे मिले और न ...