मथुरा, फरवरी 18 -- मथुरा/वृंदावन, ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की द्वादशम् बैठक में शरद पूर्णिमा की तरह आम दिनों में भी ठाकुर बांके बिहारी को दर्शनों के लिए मंदिर जगमोहन में विराजमान करने पर मंथन हुआ। इससे दर्शनार्थियों को दर्शन और सुलभता से संभव हो सकेंगे। इसके साथ ही हाई पावर्ड कमेटी ने समय परिवर्तन को लागू न करने बात एक बार फिर कही है। साथ ही निर्णय लिया है कि अब मंदिर में सिर्फ प्राकृतिक वस्तुओं से ही सजावट होगी। 25 फरवरी से दर्शनों की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। मंगलवार को वृंदावन के लक्ष्मण शहीद स्मारक में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की द्वादशम् बैठक की अध्यक्षता करने के बाद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उच्च न्यायालय इलाहाबाद अशोक कुमार ने कहा कि कमेटी ने ढाई माह पूर्व मंदिर दर...