जगन मोहन रेड्डी ने भांजी की शादी के लिए जगह देने से किया इनकार, शर्मिला बांट चुकी थीं कार्ड
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी का उनकी बहन वाईएस शर्मिला से झगड़ा है। दोनों के बीच संपत्ति विवाद है। इसका असर अब पारिवारिक आयोजनों पर दिखने लगा है। जगन मोहन रेड्डी ने बेंगलुरु स्थित अपने पारिवारिक परिसर येलाहंका पैलेस में अपनी भांजी की शादी की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष वाईएस शर्मिला की बेटी वाई.एस. अंजलि रेड्डी की सगाई 24 सितंबर को अमेरिका के निवासी सोमाला रघुरामी रेड्डी से हुई थी। शर्मिला चाहती थीं कि यह शादी 25 नवंबर को बेंगलुरु स्थित येलाहंका पैलेस में आयोजित हो। शर्मिला के करीबी सूत्रों के अनुसार, जगन मोहन रेड्डी ने अपनी मां वाईएस विजयम्मा के जरिए यह संदेश भिजवाया कि वह येलाहंका पैलेस में शादी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.