जगन्नाथ स्वामी मंदिर पर प्रशासन का कब्जा, कुर्क की गई संपत्ति
मेरठ, मई 25 -- सदर बाजार स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ स्वामी मंदिर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एडीएम सदर न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में प्रशासन ने मंदिर परिसर को कुर्क कर अपने कब्जे में ले लिया। लंबे समय से चल रहे विवाद और शांति व्यवस्था को खतरा देखते हुए यह बड़ी कार्यवाही की गई है। एसीएम सदर द्वारा नियुक्त रिसीवर सदर तहसीलदार रवि प्रजापति ने भारी पुलिस बल और थाना सदर बाजार के एसएचओ के साथ मंदिर पहुंच कर कब्जा लिया। रिसीवर ने मंदिर परिसर में स्थित कमेटी के कमरे, रथ खाना और अन्य दो कमरों को सील कर दिया। इसके अतिरिक्त, मंदिर के दान पात्र में जमा राशि को भी प्रशासन ने अपने संरक्षण में ले लिया है। प्रशासन ने यह कार्रवाई पुजारी पक्ष की याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद की है. यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं ने देव जागड़े में तीन लाख रुपए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.