नई दिल्ली, जुलाई 16 -- दिल्ली के हौज खास में आज निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के चलते राजधानी के कई रास्तों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम और परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर इन रास्तों पर विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहने की जानकारी दी है। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, श्री नीलाचल सेवा संघ, दिल्ली द्वारा आयोजित 48वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा आज 16 जुलाई को दोपहर 02 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, हौज खास गांव से शुरू होकर अरविंदो मार्ग से गुजरेगी। यह यात्रा लगभग सायं 06:30 बजे सम्पन्न होने की संभावना है। रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आईआईटी फ्लाईओवर आउटर रिंग रोड से एम्स फ्लाईओवर लूप रिं...