घाटशिला, जुलाई 24 -- जादूगोड़ा। यूसील जादूगोड़ा कॉलोनी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाभोग का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाभोग ग्रहण किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाभोग वितरण के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था भी की गई थी। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: मौसीबाड़ी में जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन और भंडारे में उमड़े भक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...