फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-15ए स्थित जगन्नाथ मंदिर में मंदिर कमेटी का बोर्ड लगाने को लेकर रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई, जिसमें एक युवक को मामूली चोट आई है। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-15ए पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, मंदिर की व्यवस्था को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों के बीच मतभेद चल रहा था। एक पक्ष ने मंदिर संचालन के लिए ट्रस्ट बनाया हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष ने गत वर्ष दिसंबर में मंदिर कमेटी का चुनाव करवाया था। रविवार को जब नव-निर्वाचित कमेटी द्वारा मंदिर के बाहर बोर्ड लगाया जा रहा था, तभी दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ गया।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराया। सेक्टर-15ए ...