जगन्नाथ मंदिर में देवस्नान पूर्णिमा 29 को
चक्रधरपुर, जून 27 -- चक्रधरपुर। जगन्नाथ मंदिर में आगामी 29 जून को देवस्नान पूर्णिमा का आयोजन किया जायेगा। इसमें भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र, माता सुभद्रा एवं श्री सुदर्शन के पावन देवस्नान पूर्णिमा (स्नान यात्रा) महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार प्रात: पूर्णिमा पूजा के बाद लगभग 118 घटधारी श्रद्धालु मंदिर से चेर घाट तक जाएंगे। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत पवित्र जल भरकर पुन: मंदिर लौटेंगे। इसके बाद भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र, माता सुभद्रा एवं श्री सुदर्शन का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महास्नान (जलाभिषेक) कराया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 29 को जगन्नाथ प्रभु महास्नान के बाद जाएंगे एकांतवास यह भी पढ़ें- जगन्नाथ प्रभु को स्नान कराने आएं काशीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.