रांची, अप्रैल 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह की सुरक्षा में तैनात गार्ड की निर्मम हत्या की केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हतप्रभ करने वाली है। यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि आस्था, सुरक्षा और व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि जब मंदिर जैसे पवित्र स्थल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है। संजय सेठ ने कहा कि रांची में बढ़ती आपराधिक घटनाएं और लगातार हो रही हत्याएं कानून-व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को दर्शाती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.