रांची, जनवरी 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा कोटेंगसेरा स्थित जगन्नाथ मंदिर का वार्षिक महामहोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दिनभर कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह में प्रातः आरती के बाद अभिषेक हुआ। इसके बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। सैकडों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु दोनो हाथ उपर उठाकर जगन्नाथ स्वामी का जयकारा लगाये। भगवान जगन्नाथ,भाई बलदेव,बहन सुभद्रा के विग्रहों का दर्शन किये। श्रीपाद मंगल निलय दास प्रभु ने विधि विधान के साथ अनुष्ठान संपन्न कराये। अपने प्रवचन में श्री पाद मंगल निलय दास प्रभु ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ से प्रीत करने वाला हमेशा सुखी रहता है। यदि संसार में रहते हुए सुख चाहते हैं तो हृदय से प्रभु की सेवा करो। हरिनाम संकीर्तन करो। उन्होने कहा मानव शरीर अन्य सभी शरीरों से श्रेष्ठ और परम दुर्लभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.