मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के जगन्नाथ पताही स्थित एक मंदिर से चोरों ने दानपेटी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मंदिर के व्यवस्थापक मुकेश कुमार चौधरी ने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि जगन्नाथ पताही स्थित जगत जननी जगदंबा स्थान मंदिर में रोज की तरह शुक्रवार सुबह वह पूजा करने पहुंचे। यहां मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर से दान पेटी और कुछ अन्य सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...