प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- कुंडा। बिहार के बसावन का पुरवा गांव निवासी दुखीराम धुरिया, श्याम कली धुरिया ने चारों धाम का दर्शन पूजन किया था। रविवार को आयोजित स्वामी जगन्नाथ के भंडारे में आए समाज के लिए समर्पित लोगों को साफा पहनाकर सम्मानित किया। चार बजे कन्या पूजन भोजन के साथ भंडारे की शुरुआत हुई तो देर रात तक श्रद्धालु प्रसाद पाते रहे। इस मौके पर राम नरेश धुरिया, जगदीश धुरिया, ज्ञान प्रकाश, हीरालाल, शिव बहादुर, विजय कुमार, संतोष कुमार, पंकज, नीरज, शिवांश, आकाश, दिनेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...