जगन्नाथ इंटर कॉलेज में मेधावियों को किया सम्मानित
सहारनपुर, मई 6 -- गंगोह संवाददाता। श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 और 12 के मेधावी छात्र छात्राओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी जंग बहादुर अग्रवाल व जयभगवान प्रकाशवती चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भी कक्षा 12 के सर्वाधिक अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। विवेक गोयल ने श्रीकांत गुप्ता की पुण्य स्मृति में पीसीएम विषय में सर्वाधिक अंक पाने वाले तीन छात्रों को क्रमानुसार 20000, 15000 व 10000 की पुरस्कार राशि उमेश गोयल, प्रबंधक नीरज अग्रवाल, मालती गुप्ता, प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता ने प्रदान की। संचालन उप प्रधानाचार्य नंदकिशोर शर्मा ने किया। यह भी पढ़ें- 10 वीं व 12 वीं के मेधावियों का हुआ सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.