जगन्नाथपुर मेले में आधारभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो : हाईकोर्ट
रांची, जुलाई 7 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेले के शांतिपूर्ण एवं सुचारु आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और आधारभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने कहा कि इसी माह रांची में ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला आयोजित होने वाला है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं। सुनवाई के दौरान झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से रांची के जगन्नाथपुर मंदिर के संचालन एवं प्रबंधन के लिए विस्तृत योजना प्रस्तुत करने को लेकर समय मांगा गया। बोर्ड ने अदालत को बताया कि ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला 16 जुलाई से शुरू होगा। साथ ही सरकार को मेले के सफल आयोजन के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.