चाईबासा, अगस्त 23 -- जगन्नाथपुर। विद्या भारती द्वारा संचालित झारखंड प्रांत के जमशेदपुर विभाग का विभाग स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव सह प्रश्न मंच प्रतियोगिता शनिवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जमशेदपुर विभाग के सात संकुलों से आए भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है और उनमें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है।महोत्सव में संस्कृति बोध, कथा-कथन, विज्ञान, वैदिक गणित, आशु भाषण, मूर्ति कला तथा आचार्य पत्र वाचन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।प्रतियोगिताओं यह भी पढ़ें- Gr...