चाईबासा, मई 5 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता । पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में जगन्नाथपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरे और जमकर आतिशबाजी की। कार्यक्रम की शुरुआत जगन्नाथपुर भाजपा कार्यालय से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालते हुए जगन्नाथपुर मुख्य चौक तक भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। मौके पर जिला महामंत्री चंदन झा, जिला मंत्री धीरज सिंह, मंडल अध्यक्ष बामिया लगुरी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रतन निषाद, चंचल यादव, नित्या बारी, पिंटू सिंह, बसंत गोप, घनश्याम कोड़ा, सुशीला नायक, लाल मोहन, मनीष गुप्ता, श्रवण शर्मा, मिलु नायक समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.