चाईबासा, अप्रैल 1 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को मां मंगला उषा पूजा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजकुमार कारवां आवास परिसर में भव्य मंडप बनाकर मां मंगला की प्रतिमा स्थापित की गई। घाट से प्रतिमा निकलते ही शंख ध्वनि और बाजे-गाजे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह किशोरियों के चरण धोकर आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने मां मंगला की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। देर शाम पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.