आदित्यपुर, मार्च 10 -- गम्हरिया, संवाददाता। जगन्नाथपुर में जमीन व घर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में एक-दूसरे पर मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया गया कि रोड नंबर-9 निवासी सोनी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि रविवार को पड़ोसी दीपक कुमार अपनी मां, बहन और पत्नी के साथ उनके घर के पास पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान रॉड से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया गया तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके गले की हार और कान की बाली भी छीन ली गई।वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दीपक सिंह ने प्राथमिकी में कहा है कि रोड नंबर-9 में उनके नए घर के निर्माण स्थल पर बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान सोनी देवी के परिवार के लोगो...