चाईबासा, फरवरी 27 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मलूका स्थित केनरा बैंक शाखा में शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई है। अनुमान है कि सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच आग लगी। सुबह लगभग 7 बजे आसपास के लोगों ने बैंक से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास दल-बल के साथ पहुंचे। बैंक कर्मी द्वारा शटर खोलते ही भीषण आग और धुआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने पाइप के सहारे आग बुझाने में सहयोग किया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग से बैंक के चार कंप्यूटर, एक प्रिंटिंग मशीन, एक कैश काउंटिंग मशीन और कई जरूरी फाइलें जलकर नष्ट हो गईं। शाखा प्रबंधक अशोक कुमार सुंडी ने बताया कि बैंक का कैश लॉकर में सुरक्षित है। घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.