चाईबासा, अक्टूबर 6 -- जगन्नाथपुर। 'वोट बचाओ-देश बचाओ' जन आंदोलन अभियान को लेकर मंगलवार को जगन्नाथपुर में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु के निर्देशानुसार जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर दास की उपस्थिति में हुई। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोरायबुरू ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर दास का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: 'वोट बचाओ-देश बचाओ' मार्च को लेकर चलेगा जन जागरूकता अभियानअभियान की तैयारी बैठक में अभियान के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि 7 अक्टूबर 2026 को जिला स्तर पर आयोजित 'वोट बचाओ-देश बचाओ' पैदल मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रूप स...