जगन्नाथपुर में आम बिक्री को लगा स्टॉल
चाईबासा, जून 11 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर प्रखंड में बुधवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जगन्नाथपुर के अंचल अधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ने संयुक्त रूप से स्टॉल का उद्घाटन किया। सरना फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड जगन्नाथपुर के सहयोग से पहले दिन कुल 40 किलोग्राम विभिन्न किस्म के आमों की बिक्री की गई। इन आमों को बाजार मूल्य से कम एवं किफायती दरों पर आम जनता को उपलब्ध कराया गया, जिससे लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में सरना एफपीओ के निदेशक मंडल के सदस्य, सियालजोड़ा पंचायत की मुखिया, सीआरपी-ईपी, जी-सीआरपी, सीसी, एफटीसी, जनेश्वरनाथ रेणु, बीपीएम-एमकेएसपी, महिला किसान तथा विभिन्न सखी मंडलों की दीदियों की सक्रिय भागीदारी रही। यह भी पढ़ें- प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.