चाईबासा, मार्च 14 -- जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर में अवैध बालू माफिया और बालू कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव ने बालू की अवैध रूप से ढुलाई कर रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के बालू माफियाओं और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी ट्रैक्टरों को जगन्नाथपुर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया है।अनुमंडल पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि जगन्नाथपुर-जैंतगढ़ मुख्य सड़क और ग्रामीण मार्गों से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जगन्नाथपुर और उरांवसाई क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओ ने खुद प्रखंड कार्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.