चाईबासा, फरवरी 26 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता । जगन्नाथपुर प्रखंड के सानंदा गांव में पिछले 15 वर्षों से अधूरा पड़ा राज्यकीय आयुर्वेदिक कॉलेज का मामला एक बार फिर सदन में गूंजा। जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से कॉलेज का पुनः निर्माण कर इसे जल्द चालू करने की मांग की। विधायक ने कहा कि वर्षों से अधूरा पड़ा यह आयुर्वेदिक कॉलेज क्षेत्र के विकास में बाधा बना हुआ है। यदि इसका निर्माण कार्य पूरा कर इसे सुचारू रूप से संचालित किया जाता है तो पश्चिमी सिंहभूम सहित आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा और आयुर्वेदिक चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने सरकार से अविलंब पहल कर कॉलेज भवन का निर्माण पूर्ण कराने तथा शै...