रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। जगन्नाथपुर मंदिर, धुर्वा में सोमवार को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के महास्नान का अनुष्ठान होगा। दोपहर एक बजे महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रहों को ज्येष्ठ देव स्नान के लिए मुख्य मंदिर से स्नान मंडप लाया जाएगा। यहां वैदिक रीति-रिवाज और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद तीनों विग्रहों को महास्नान कराया जाएगा। इस अनुष्ठान के साथ ही जगन्नाथपुर रथ मेला का औपचारिक शुभारंभ हो जाएगा। इसके बाद 15 जुलाई को भगवान का नेत्रदान (नेत्रोत्सव) अनुष्ठान होगा और उसके अगले दिन, 16 जुलाई से नौ दिवसीय भव्य रथ मेला आरंभ हो जाएगा। 15 दिनों तक एकांतवास में रहेंगे भगवान यह भी पढ़ें- स्नान ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आज जगन्नाथ करेंगे 108 घड़ों से स्नानपरंपरा के अनुसार महास्नान परंपरा के अनुसार, स्नान पूर्णिमा...