जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन के कांग्रेसीकरण का आरोप, भाजपा ने दिया धरना
रांची, अप्रैल 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास द्वारा मंदिर में पहले काम करने के बावजूद हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अधिसूचना जारी करने पर विरोध जताया गया। भाजपा के जगन्नाथपुर व धुर्वा मंडल ने गुरुवार को धरना दिया। यह आयोजन धुर्वा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जगन्नाथपुर मंडल के अध्यक्ष उमेश तिवारी के नेतृत्व में हुआ। मौके पर नेताओं ने कहा कि धार्मिक न्यास बोर्ड जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन कमेटी का कांग्रेसीकरण करने का प्रयास कर रहा है। वर्षों से जुड़े सेवकों को किनारे कर कांग्रेस पार्टी के समर्थकों को नई कमेटी में शामिल करना अनुचित है। वक्ता बोले, यह धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ के साथ मंदिर की स्वायत्तता पर भी आघात है। आरोप लगाया कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। संगठन ने चेतावनी दी कि सरकार एवं प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.