रांची, अप्रैल 24 -- रांची, हिब्यू। झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास पर्षद ने जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एनएन पांडेय बने हैं। उपाध्यक्ष ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव (प्रथम सेवक, जगन्नाथपुर मंदिर), मिथिलेश कुमार, सचिव प्रसन्न कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार बनाए गए हैं। लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, मुकेश कुमार, कमल ठाकुर, भरत तिवारी, नीतू देवी और गोपाल उपाध्याय सदस्य बनाए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में रांची के सांसद, खिजरी, हटिया विधायक, रांची डीसी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.