जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के फॉरेंसिक ऑडिट को याचिका
रांची, जुलाई 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति में कथित वित्तीय अनियमितताओं, बैंक खाते के संचालन और जीएसटी नियमों के उल्लंघन के आरोपों को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। धुर्वा निवासी अजय कुमार की ओर से दाखिल इस याचिका में राज्य सरकार, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, केनरा बैंक सहित अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मंदिर न्यास समिति जीएसटी के प्रावधानों का पालन नहीं कर रही है। साथ ही समिति का बैंक खाता गलत पैन के आधार पर संचालित किया जा रहा है, जो भारतीय रिजर्व बैंक के खातों के संचालन एवं सत्यापन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।
याचिका में मांगें प्रार्थी का कहना है कि केनरा बैंक ने भी आरबीआई के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.