जगन्नाथपुर मंदिर न्यास के मनोनीत उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया
रांची, मई 8 -- रांची। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति धुर्वा रांची के मनोनीत उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड को इस्तीफा सौंपते हुए बताया कि वह उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के लिए न्यास बोर्ड के प्रति आभारी हैं। लेकिन, वह व्यक्तिगत कारणों से वह इस पद पर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर सकते। इस कारण वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने बोर्ड से इस्तीफा को स्वीकार करने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.