जगन्नाथपुर मंदिर की प्रबंधन स्कीम पर 11 सदस्यीय कमेटी करेगी अध्ययन
रांची, अगस्त 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के संचालन और प्रबंधन से जुड़े कमेटी विवाद मामले में बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सुनवाई के दौरान झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से मंदिर के संचालन और प्रबंधन को लेकर तैयार की गई संशोधित स्कीम कोर्ट में प्रस्तुत की गई। कोर्ट ने स्कीम का अध्ययन करने के लिए महाधिवक्ता रोहितश्य राय की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में महाधिवक्ता के अलावा झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष, रांची के उपायुक्त, स्वर्गीय एनीनाथ शाहदेव के तीन वंशज और 4 अधिवक्ता शामिल रहेंगे। कमेटी स्कीम का अध्ययन कर तीन सितंबर तक अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करेगी। मामले की अगली सुनवाई सात सितंबर को होगी। सुनवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.