जगन्नाथपुर बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, रंग मिले छोला को कराया नष्ट
चाईबासा, मई 17 -- जगन्नाथपुर। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने शनिवार को जगन्नाथपुर बाजार स्थित विभिन्न स्ट्रीट फूड वेंडरों, फल दुकानों एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान गुपचुप-पानीपुरी, फल एवं मिठाई दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और लाइसेंस की जांच की। निरीक्षण के दौरान अनुज्ञप्ति और स्वच्छता में कमी पाए जाने पर दो दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। वहीं एक ठेले पर बेचे जा रहे छोला में चंपा गाय छाप रंग की पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने उसे तत्काल नष्ट करवाया और संबंधित दुकानदार को चेतावनी दी। साथ ही कारोबारियों को प्रतिबंधित एवं हानिकारक खाद्य रंगों के उपयोग से बचने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- खाद्द सुरक्षा पदाधिकारी ने मीट, चिकेन व मिष्टान्न प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण निरीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.