घाटशिला, फरवरी 18 -- बहरागोड़ा।विकास के दावों के बीच बहरागोड़ा प्रखंड की एक महत्वपूर्ण संपर्क सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक से लोधनबानी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इस कदर जर्जर हो चुकी है कि अब यह राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। आलम यह है कि सड़क पर डामर का नामोनिशान मिट चुका है और उसकी जगह जानलेवा गड्ढों ने ले ली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण कई वर्ष पहले हुआ था, लेकिन एक बार बनने के बाद विभाग इसे भूल गया। समय पर मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। स्थानीय ग्रामीणों-मानस महाली, जयराम महाली, मानिक सिंह और रवीन्द्र दास ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस समस्या को लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारियों से लेकर माननीय मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं। हर बार उन्हें क...