जगन्नाथपुर गांव में दंडछत्र मांझी समाज को एससी की दर्जा दिलाने को लेकर समाज द्वारा आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
घाटशिला, जुलाई 2 -- बहरागोड़ा। प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में गुरुवार को दंडछत्र मांझी समाज की बैठक समाजसेवी शिव शंकर देहुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समुदाय को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा देने की मांग पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बहरागोड़ा क्षेत्र में दंडछत्र मांझी समाज की बड़ी आबादी होने के बावजूद अधिकांश परिवार गरीबी और पिछड़ेपन का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समुदाय लंबे समय से एससी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग करता रहा है और इस संबंध में रांची व दिल्ली में कई बार ज्ञापन भी सौंपे जा चुके हैं। बैठक में यह भी कहा गया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दंडछत्र मांझी समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है, इसलिए झारखंड में भी समान अधिकार और सुविधाएं मिलनी चाहिए। बैठक में प्रदीप दीगार, सुभाष दीगार, मिहिर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.