चाईबासा, अक्टूबर 7 -- जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर स्थित राजकीय रस्सेल प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने विभिन्न आपदा परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का डेमो भी प्रस्तुत किया।

आपदा प्रबंधन के उपाय एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राम कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के समय लोगों की जान बचाना तथा राहत एवं बचाव कार्य करना है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान नाव एवं अन्य बचाव उपकरणों की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला ...