चाईबासा, अप्रैल 22 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर स्थित राजकीय रस्सेल प्लस टू उच्च विद्यालय के 100 बेड वाले छात्रावास में पेयजल संकट गहरा गया है। कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस छात्रावास में रहने वाली छात्राएं इन दिनों कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं। छात्राओं के अनुसार छात्रावास में लगे बोरिंग से निकलने वाले पानी में आयरन की मात्रा अधिक है, जिससे वह पीने योग्य नहीं है। ऐसे में रोजाना छात्राओं को स्कूल परिसर स्थित कुएं से रस्सी के सहारे पानी खींचकर बाल्टियों में ढोकर छात्रावास तक लाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।छात्राओं ने प्रशासन से मांग की है कि छात्रावास में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में नहीं मिल रहा साफ पानी उन्होंने कहा कि यदि आरओ सिस्टम लगाया जाए, तो उन्हें इ...