जगन्नाथपुर : सड़क दुघर्टना में जेटेया के युवक की मौत
चाईबासा, मार्च 2 -- चाईबासा। जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत मोगरा गांव के पास सड़क दुघर्टना में 20 वर्षीय दिशु सिंकू की मौत हो गई। दिशु सिंकू जेटेया थाना अंतर्गत कोकायता गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात में मृतक बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर से घर लौट रहा था। रास्ते में मोगरा गांव के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए दोपहर बाद सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि दिशु शनिवार को मागे पर्व के अवसर पर अपने रिश्तेदार के घर गया था। रात को घर लौटने के क्रम में मोगरा गांव के पास बाइक समेत गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.