चाईबासा, फरवरी 28 -- जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत जिन्तुगाड़ा गांव में पारंपरिक मागे बासी जतरा पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु भी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और दुरलीपी स्थित आवास परिसर में जमकर नृत्य किया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक साथ कदमताल कर पर्व की सांस्कृतिक गरिमा को और भी जीवंत बना दिया। मागे बासी जतरा पर्व आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर गांव में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और विकास की कामना की गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी एवं खिजरी विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित रहे। विधायक सोनाराम स...