चाईबासा, फरवरी 17 -- जगन्नाथपुर संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत देवगांव के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर हालत में घायल हो गया। घटना रविवार देर रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपुआ थाना अंतर्गत शिवपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार गिरी अपने मित्र रोहित गिरी के साथ रामतीर्थ में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित रात्रि जागरण मेला देखने बाइक से आया था। लौटने के क्रम में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा रात भर दोनों युवक बेहोशी की हालत में वहीं पड़े रहे। सुबह ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ी तो चंपुआ से एंबुलेंस बुला कर दोनों को चंपुआ अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने प्रशांत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद क्योंझर जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.