चाईबासा, नवम्बर 13 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैतगढ़ में पिस्तौल के साथ युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार 11 नवम्बर को दोपहर लगभग 1:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक जैतगढ़ बाजार के पास एक पिस्तौल लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा कार्रवाई के लिए जगन्नाथपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी पुअनि विश्वनाथ हेम्ब्रम, पुअनि इसरारुल हक एवं सशस्त्र बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस दल के जैतगढ़ बाजार टांड़ के पास पहुंचते ही दोनों युवक नदी की ओर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल कारवां उम्र 19 वर्ष बताया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.