चाईबासा, मार्च 2 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर कालिया होटल के समीप सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार डांगुवापोसी के मानकीसाई निवासी गंगाराम बोबोंगा और सोनु बोबोंगा अपने दोस्त मांझारी थाना क्षेत्र के कुंदुरगुटु गांव निवासी सागर बिरुवा और पाण्डु विरुवा के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कुंदुरगुटु गए थे। चारों वहां से वापस डांगुवापोसी लौट रहे थे। इसी दौरान जगन्नाथपुर के कालिया होटल के पास विपरीत दिशा से आ रही जिंतुगोड़ा निवासी गुरुचरण सिंकु की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.